बांग्लादेश के मुद्दे पर चर्चा के लिए संसद में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक
केंद्र सरकार ने बांग्लादेश के हालात पर चर्चा करने के लिए मंगलवार सुबह एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। खबर के मुताबिक, यह बैठक सुबह करीब 10 बजे संसद भवन में आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि बांग्लादेश में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच शेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बांग्लादेश छोड़कर भारत पहुंची हैं।