बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस ने पीएम मोदी को भेजे 1000 किलो 'हरिभंगा' आम

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रंगपुर के प्रसिद्ध 'हरिभंगा' आम की 1,000 किलोग्राम की एक खेप भेजी है। नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के अधिकारी के मुताबिक, यह खेप सोमवार को नई दिल्ली पहुंचेगी। दोनों देशों के बीच तनाव के बीच यह उपहार विशेष महत्व रखता है।

Load More