बांग्लादेश के राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पीएम मोदी से मिले विदेश मंत्री जयशंकर
बांग्लादेश में जारी हिंसा और शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ने के बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जयशंकर और पीएम मोदी की यह मुलाकात संसद भवन में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयशंकर ने पीएम को बांग्लादेश में जारी घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी दी है।