बांग्लादेश के वकीलों ने दी धमकी, कहा- जो हिंदू संत का प्रतिनिधित्व करेगा उसके साथ बुरा होगा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें बांग्लादेशी वकील कह रहे हैं कि जो भी देशद्रोह के कथित मामले में गिरफ्तार हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास का प्रतिनिधित्व करेगा उसके साथ बुरा होगा। वकीलों ने कहा, "अगर किसी ने भी चिन्मय दास और अन्य संतों का प्रतिनिधित्व करने की हिम्मत की...तो हम उसे कोर्ट में मारेंगे।"