बांग्लादेश के हालात को लेकर PM मोदी के आवास पर चल रही है उच्च स्तरीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर बांग्लादेश में राजनीतिक भूचाल के बीच वहां की स्थिति को लेकर उच्च स्तरीय बैठक चल रही है। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और एनएसए अजीत डोभाल मौजूद हैं। गौरतलब है, बांग्लादेश छोड़कर आईं पूर्व पीएम शेख हसीना फिलहाल भारत में हैं।