बांग्लादेश के हालात बताते हैं कि आज़ादी हमारे लिए कितनी कीमती है: सीजेआई
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा है, "आज बांग्लादेश में जो हालात हैं वे दर्शाते हैं कि आज़ादी हमारे लिए कितनी कीमती है।" सीजेआई ने कहा, "स्वतंत्रता को हल्के में लेना आसान है लेकिन इसके महत्व को समझने के लिए अतीत की कहानियों पर गौर करना ज़रूरी है।"