बांग्लादेश क्यों पाकिस्तान वाले 'इस्लामिक नाटो' का हिस्सा बनना चाहता है?
बांग्लादेश ने पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच हुए रक्षा समझौते में शामिल होने की इच्छा जताई है। सऊदी अरब 2025-26 में बांग्लादेश का सबसे बड़ा रेमिटेंस स्रोत रहा जहां 11 महीनों में करीब $5.28 बिलियन आए। तुर्किये उसे ड्रोन, फ्रिगेट और बख्तरबंद वाहन जबकि पाकिस्तान JF-17 थंडर लड़ाकू विमान और नौसैनिक पोत उपलब्ध कराता है।