बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष बनाए गए तमीम इकबाल
बांग्लादेश सरकार ने बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही 37 वर्षीय तमीम बीसीबी के सबसे कम उम्र के प्रमुख बन गए हैं। वह 11 सदस्यों वाली एक ऐड-हॉक समिति की अगुवाई करेंगे। वहीं, अमीनुल इस्लाम के नेतृत्व वाले बीसीबी निदेशक मंडल को भंग कर दिया गया है।