बांग्लादेश ने IPL 2026 के प्रसारण से बैन हटाने का दिया संकेत
बांग्लादेश ने IPL-2026 के प्रसारण से बैन हटाने का संकेत दिया है। वहां के खेल मंत्री अमीनुल हक ने कहा कि वह भारत के साथ दोस्ताना रिश्ते बनाना चाहते हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के बाद KKR ने मुस्तफिज़ुर रहमान को रिलीज़ कर दिया था जिसके बाद बांग्लादेश सरकार ने IPL के प्रसारण पर अनिश्चितकालीन बैन लगा दिया था।