बांग्लादेश ने त्रिपुरा में हिंसक प्रदर्शन को लेकर भारतीय उच्चायुक्त को किया तलब
बांग्लादेश ने अगरतला (त्रिपुरा) में बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग में हिंसक प्रदर्शन-तोड़फोड़ की घटना को लेकर बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय कुमार वर्मा को मंगलवार को तलब किया। इसके बाद वर्मा करीब 4-बजे कार्यवाहक विदेश सचिव रियाज़ हमीदुल्लाह से मिलने पहुंचे। गौरतलब है, बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के खिलाफ अगरतला में प्रदर्शन किया गया था।