बांग्लादेश ने पहले वनडे में पाकिस्तान को हराया, 209 गेंद रहते जीता मैच
बांग्लादेश ने बुधवार को खेले गए पहले वनडे मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 114 रनों पर ऑल-आउट हो गया और बांग्लादेश ने 209 गेंद बाकी रहते 15.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। बांग्लादेश की ओर से गेंदबाज़ नाहिद राणा ने 5 विकेट और मेहदी हसन मिराज़ ने 3 विकेट झटके।