बांग्लादेश ने भारत में हिल्सा मछलियों के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटाया

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शनिवार को कहा कि वह आगामी दुर्गा पूजा के दौरान भारत को 3,000 टन हिल्सा मछली का निर्यात करेगी। इससे पहले बांग्लादेश ने घरेलू मांग का हवाला देते हुए भारत में हिल्सा मछलियों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। बांग्लादेशी पूर्व पीएम शेख हसीना सद्भावना के तौर पर हर साल हिल्सा भारत भेजती थीं।

Load More