बांग्लादेश ने भारत समेत 5 देशों से वापस बुलाए अपने उच्चायुक्त व राजदूत
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत समेत 5 देशों से अपने उच्चायुक्त व राजदूतों को वापस बुलाया है। इनमें भारत में उच्चायुक्त मुस्तफिज़ुर रहमान, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के स्थाई प्रतिनिधि, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम और पुर्तगाल में बांग्लादेश के राजदूत शामिल हैं। बांग्लादेश ने जिन राजदूतों को वापस बुलाया है उनमें से कुछ आने वाले महीनों में रिटायर होने वाले थे।