बांग्लादेश ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान को पहली बार हराया
बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। रावलपिंडी में खेले गए टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया है। गौरतलब है, पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 23 साल पहले खेला गया था और दोनों देशों के बीच यह 14वां टेस्ट मैच था।