बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया: खून-खराबे वाले आंदोलन पर नेहा बोरा ने दिया बयान; भड़की BJP
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स असोसिएशन की नेता नेहा बोरा ने कहा है कि बांग्लादेश के GenZ आंदोलन ने भारत के युवाओं को रास्ता दिखाया है। गौरतलब है, बांग्लादेश में हिंसा और खून-खराबे की बदौलत तख्तापलट किया गया था। नेहा के इस बयान पर बीजेपी ने निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष देश में अराजकता के ज़रिए सत्ता परिवर्तन चाहता है।