बांग्लादेश में 49 अल्पसंख्यक शिक्षकों को इस्तीफा देने के लिए किया गया मजबूर: रिपोर्ट
बांग्लादेश हिंदू ,बौद्ध व ईसाई एकता परिषद की छात्र शाखा ने बताया है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद 5 अगस्त से अब तक हिंसा प्रभावित देश में अल्पसंख्यक समुदायों के 49 शिक्षकों को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में इनमें से 19 शिक्षकों को बहाल कर दिया गया।