बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन लोकतांत्रिक सिद्धांतों के तहत होना चाहिए: यूएस

बांग्लादेश में सियासी उठापटक को लेकर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि वह अंतरिम सरकार की घोषणा का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा, "हम स्थिति पर सावधानीपूर्वक नज़र रख रहे हैं। अंतरिम सरकार के संबंध में सभी निर्णय लोकतांत्रिक सिद्धांतों, कानून के शासन और बांग्लादेशी लोगों की इच्छा के सम्मान में किए जाने चाहिए।"

Load More