बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने को तैयार हुए नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस
नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने मंगलवार को कहा कि वह बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "प्रदर्शनकारियों का भरोसा पाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं जो चाहते हैं कि मैं अंतरिम सरकार का नेतृत्व करूं।" शेख हसीना ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बांग्लादेश छोड़ दिया था।