बांग्लादेश में अराजक तत्वों ने 35 दुर्गा पूजा पंडालों में की तोड़फोड़
ढाका (बांग्लादेश) में 35 से अधिक दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़ किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। बकौल रिपोर्ट, कई पंडालों पर अराजक तत्वों ने पेट्रोल बम से भी हमला किया। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, दुर्गा पूजा से संबंधित घटनाओं के मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 12 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं।