बांग्लादेश में इस्कॉन के सचिव की गिरफ्तारी पर भारत ने जारी किया बयान
बांग्लादेश में इस्कॉन के सचिव चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, "दुर्भाग्यपूर्ण है कि हिंदुओं पर हिंसा के अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं...लेकिन वैध मांगों पर धार्मिक नेता को गिरफ्तार किया गया। हम बांग्लादेशी अधिकारियों से हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील करते हैं।"