बांग्लादेश में एक महीने के मोबाइल रिचार्ज की कीमत भारत के मुकाबले है तीन गुनी
भारत के मुकाबले बांग्लादेश में लोग एक माह के मोबाइल रिचार्ज पर तीन गुनी कीमत अदा करते हैं। भारत में एयरटेल ₹299 वाले प्रीपेड प्लान में 1 जीबी प्रतिदिन डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देता है जबकि बांग्लादेश में चलने वाला एयरटेल रूबी 1,299 बांग्लादेशी टका में पूरे माह 80 जीबी डेटा व 1,600 मिनट की कॉलिंग देता है।