बांग्लादेश में गाज़ा के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, 49 लोग हुए गिरफ्तार
बांग्लादेश में सोमवार को गाज़ा के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई। हिंसक घटनाओं में कम-से-कम 49 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य सलाहकार के कार्यालय ने कहा, "ये हमले और तोड़फोड़ के कृत्य सार्वजनिक सुरक्षा और कानून के शासन पर हमला हैं।" वहीं, मामले में अन्य उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज किए जा रहे हैं।