बांग्लादेश में गिराया गया 100 वर्ष पुराना सत्यजीत रे का पैतृक घर
बांग्लादेश के मैमनसिंह में स्थित महान भारतीय फिल्मकार और ऑस्कर पुरस्कार विजेता सत्यजीत रे का 100 वर्ष पुराना पुश्तैनी मकान गिरा दिया गया है। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने X पर क्षतिग्रस्त घर का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "यह सिर्फ एक पुरानी इमारत का मलबा नहीं है, यह इतिहास को ही मिटाने की कोशिश है।"