बांग्लादेश में चिन्मय दास के वकील रमन रॉय पर हुआ जानलेवा हमला, ICU में भर्ती

बांग्लादेश में इस्कॉन संत चिन्मय कृष्ण दास के वकील रमन रॉय पर जानलेवा हमला हुआ है जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ के कोलकाता प्रवक्ता राधारमण दास ने कहा कि बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने रॉय के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उन पर हमला किया, उनकी हालत नाज़ुक है।

Load More