बांग्लादेश में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के कारण भारत से व्यापार हुआ ठप
पश्चिम बंगाल निर्यातक समन्वय समिति के सचिव उज्ज्वल साहा ने कहा है कि बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में कोटा सिस्टम के खिलाफ लोगों के विरोध प्रदर्शन के चलते आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बांग्लादेश के स्थलीय बंदरगाहों से व्यापार ठप हो गया है। साहा ने कहा कि बांग्लादेशी सीमा शुल्क विभाग ने रविवार से 2-दिन की छुट्टी की घोषणा की है।