बांग्लादेश में छात्रों पर हमला करवाने के आरोप में क्रिकेटर मशरफे मुर्तज़ा पर केस दर्ज
बांग्लादेश में हाल ही में हुए प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हमला करवाने के आरोप में बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेट कप्तान व आवामी लीग के सांसद मशरफे मुर्तज़ा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुर्तज़ा के पिता के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। इससे पहले हिंसक प्रदर्शन के दौरान मुर्तज़ा के घर में आग लगा दी गई थी।