बांग्लादेश में तख्तापलट में अगुआ रहे छात्र नेता नाहिद ने अंतरिम सरकार से दिया इस्तीफा
बांग्लादेश में पिछले साल तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ हुए उग्र छात्र आंदोलन में अगुवा रहे छात्र नेता नाहिद इस्लाम ने अंतरिम सरकार से इस्तीफा दे दिया है। मोहम्मद यूनुस की नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार में नाहिद सूचना सलाहकार के पद पर तैनात थे। अगस्त 2024 में बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अंतरिम सरकार का गठन किया गया था।