बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडाल पर फेंका गया पेट्रोल बम, 4 लोगों को मारा गया चाकू
ढाका (बांग्लादेश) में शुक्रवार रात एक दुर्गा पूजा मंडप में मूर्ति पर पेट्रोल बम फेंकने के बाद कार्यक्रम स्थल से भागने की कोशिश कर रहे एक हमलावर ने कम-से-कम 4 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि, यह बम फटा नहीं। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें शख्स देवी-देवताओं की मूर्ति पर विस्फोटक फेंकते हुए दिख रहा है।