बांग्लादेश में नोटों से हटाई जाएगी शेख मुजीबुर्रहमान की तस्वीर: रिपोर्ट

ढाका ट्रिब्यून के रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की तस्वीर नोटों से हटाई जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, इन नए नोटों पर जुलाई विद्रोह की झलक और बांग्लादेश की परंपराओं से जुड़े तत्व दिखाए जाएंगे। जुलाई विद्रोह एक छात्र-नेतृत्व वाला आंदोलन था जिसने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत भागने पर मजबूर कर दिया था।

Load More