बांग्लादेश में नई किताबों में मुजीब की जगह खालिदा ज़िया के पति को दिया गया आज़ादी का श्रेय
बांग्लादेश ने नई स्कूली किताबें जारी की हैं जिनमें बताया गया है कि बांग्लादेश नैशनलिस्ट पार्टी प्रमुख खालिदा ज़िया के दिवंगत पति ज़ियाउर रहमान ने 1971 में देश की आज़ादी की घोषणा की थी। डेली स्टार के अनुसार, सत्र 2025 के लिए आई किताबों में बताया जाएगा कि बांग्लादेश को मुजीबुर्रहमान ने नहीं बल्कि ज़ियाउर रहमान ने आज़ादी दिलाई थी।