बांग्लादेश में पूर्व PM शेख हसीना के खिलाफ दर्ज किया गया हत्या का केस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और 6 अन्य लोगों के खिलाफ पिछले महीने हुई हिंसक झड़प में एक किराना दुकान के मालिक की मौत को लेकर हत्या का केस दर्ज किया गया है। बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर भारत आईं शेख हसीना के खिलाफ दर्ज किया गया यह पहला केस है।