बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भाषणों पर लगा बैन
बांग्लादेश के इंटरनैशनल क्राइम ट्रिब्यूनल ने बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के घृणास्पद भाषणों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ट्रिब्यूनल ने सभी मीडिया और सोशल मीडिया संस्थानों को हसीना के भाषण हटाने का आदेश दिया है। यह फैसला हसीना के हाल ही में दिए भाषण के बाद आया है जिसमें उन्होंने अंतरिम सरकार पर नरसंहार करने का आरोप लगाया।