बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने तोड़ी देश के जनक शेख मुजीबुर्रहमान की मूर्ति
बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के जनक और पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया है। गौरतलब है कि शेख हसीना के पिता शेख मुजीबुर्रहमान की 15 अगस्त 1975 को उनके परिवार के कई सदस्यों के साथ हत्या कर दी गई थी। वहीं, शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ दिया है।