बांग्लादेश में प्रवेश करते ही बदल जाता है भारत की गंगा नदी का नाम
भारत की गंगा नदी को बांग्लादेश में 'पद्मा' के नाम से जाना जाता है। 355 किलोमीटर लंबी पद्मा नदी का प्रवाह भारत के पश्चिम बंगाल के फरक्का बैराज से नियंत्रित किया जाता है और महानंदा इसकी सहायक नदी है। भारत व बांग्लादेश के बीच 1997 में हुई गंगा जल संधि के तहत पद्मा नदी को गंगा से पानी मिलता है।