बांग्लादेश में बहती हैं 800 नदियां, कहा जाता है 'नदियों का देश'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश में लगभग 800 नदियां बहती हैं इसलिए इसे 'नदियों का देश' कहा जाता है। बकौल रिपोर्ट्स, बांग्लादेश में बहने वाली प्रमुख नदियों में तीस्ता, बंगशी, कर्णफूली, सुमा, महानंदा, रैडक और मेघना हैं और यहां की 53-नदियां भारत से व 3-नदियां म्यांमार से होकर बहती हैं। इनमें भारत में बहने वाली गंगा और ब्रह्मपुत्र भी शामिल है।