बांग्लादेश में भीड़ ने हिंदू सिंगर के घर में लगाई आग, चुराईं कीमती वस्तुएं
बांग्लादेश के ढाका में भीड़ ने सोमवार दोपहर को हिंदू संगीतकार और सिंगर राहुल आनंदा के घर में आग लगा दी और कई कीमतें चीज़ें चुरा लीं और हाथ से बने 3000 से अधिक म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट्स भी जला दिए। बकौल रिपोर्ट्स, आनंदा, उनकी पत्नी और बेटे किसी तरह बचने में कामयाब रहे। भीड़ ने फर्नीचर और शीशे तक नहीं छोड़े।