बांग्लादेश में भगवा झंडा लहराने को लेकर 18 हिंदुओं पर दर्ज हुआ देशद्रोह का मुकदमा
चटगांव (बांग्लादेश) में भगवा झंडा लहराने को लेकर 18 हिंदुओं पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत में 15-20 अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया है। आरोपियों में शामिल पुंडरीक धाम के अध्यक्ष चिन्मय कृष्ण दास ने कहा कि वह घटना के समय वहां मौजूद नहीं थे।