बांग्लादेश में महिला सैनिकों के हिजाब पहनने पर लगी रोक हटाई गई
बांग्लादेश की सेना में महिला सैनिकों को वर्दी के साथ हिजाब पहनने की अनुमति दे दी गई है। bdnews24 की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ (सशस्त्र बल नर्सिंग सेवा) और अन्य रैंकों पर लागू हिजाब पहनने का प्रतिबंध हटा दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2000 में बांग्लादेश की सेना में महिलाओं को शामिल किया गया था।