बांग्लादेश में राष्ट्रीय चुनाव का हुआ एलान, अप्रैल 2026 में होंगे चुनाव
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने कहा है कि देश में चुनाव अप्रैल 2026 के पहले पखवाड़े में होंगे। इससे पहले बांग्लादेश के विभिन्न राजनीतिक दलों ने दिसंबर तक चुनाव कराने की मांग की थी। गौरतलब है, अगस्त 2024 में बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारी विरोध के कारण सत्ता छोड़कर भागना पड़ा था।