बांग्लादेश में लोगों ने एयरबेस पर किया हमला, वायुसेना कर्मियों के साथ झड़प में 1 की मौत
बांग्लादेश में सोमवार को एक एयरबेस के चेक पॉइंट पर बाइक सवार को रोकने के बाद स्थानीय लोगों और वायुसेना जवानों के बीच में झड़प हो गई जिसमें एक शख्स की मौत गई। बकौल वायुसेना, बाइक सवार के पास कागज़ात नहीं थे जिसे पूछताछ के लिए रोका गया था जिसके बाद करीब 200 लोगों ने एयरबेस पर हमला कर दिया।