बांग्लादेश में लागू हुआ तालिबानी फरमान, महिलाओं के हाफ-स्लीव व लेगिंग्स पहनने पर लगा बैन
बांग्लादेश बैंक में महिलाओं पर सख्त ड्रेस कोड लागू किया गया है। बांग्लादेश बैंक ने महिला कर्मचारियों के लिए हाफ-स्लीव, छोटे कपड़े और लेगिंग्स पहनने पर बैन लगा दिया है। अब महिलाओं को साड़ी, सलवार-कमीज़ और ओढ़नी जैसे पारंपरिक व सादे कपड़े पहनने होंगे। हर विभाग में एक अधिकारी इन आदेशों की निगरानी करेगा और उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।