बांग्लादेश में वकील की हत्या के मामले में 9 लोगों को किया गया गिरफ्तार
चटगांव (बांग्लादेश) में सैफुल इस्लाम नामक वकील की हुई हत्या के मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैफुल के पिता ने 46 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दरअसल, मंगलवार को हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास के समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़प में सैफुल की मौत हुई थी।