बांग्लादेश में शेख मुजीबुर्रहमान की पहचान मिटाने के बीच राष्ट्रीय नारे पर लगी रोक
बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी है जिसमें 'जय बांग्ला' को राष्ट्रीय नारे का दर्जा दिया गया था। 2020 में शेख हसीना की सरकार के दौरान हाईकोर्ट ने इसे राष्ट्रीय नारा घोषित किया था। 'जय बांग्ला' नारा 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान राष्ट्रीय एकता और संघर्ष का प्रतीक बना था।