बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफे के बाद अल्पसंख्यकों और मंदिरों पर हो रहे हमले: रिपोर्ट
बांग्लादेश में शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद वहां कथित तौर पर अल्पसंख्यकों और हिंदू मंदिरों पर हमले हो रहे हैं। भीड़ द्वारा कई जगह लूटपाट और अवामी लीग के नेताओं को निशाना बनाए जाने की खबरें भी सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्कॉन और काली देवी के मंदिर के केंद्रों पर हमले हुए हैं।