बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफे के बाद हुई हिंसा में अब तक 232 लोगों की मौत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश में शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद हुई हिंसा की घटनाओं में कम-से-कम 232 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, बांग्लादेश में विरोध-प्रदर्शन के बीच जारी हिंसा में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 560 हो गई है। गौरतलब है, फिलहाल शेख हसीना भारत में रह रही हैं।