बांग्लादेश में शेख हसीना के कैबिनेट में मंत्री रहे गुलाम दस्तगीर को किया गया अरेस्ट
बांग्लादेश में हिंसा और दंगे के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के कैबिनेट में कपड़ा एवं जूट मंत्री रहे गुलाम दस्तगीर गाज़ी को ढाका से गिरफ्तार किया गया है। यह शेख हसीना कैबिनेट के पहले मंत्री की गिरफ्तारी है। शेख हसीना और उनकी पार्टी के नेताओं पर अब तक 40 से अधिक मामलों में मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।