बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी के नेता के होटल पर हुआ हमला, 8 लोगों को ज़िंदा जलाया गया
बांग्लादेश के जेसोर में एक होटल में सोमवार को अज्ञात लोगों ने एक होटल में आग लगा दी जिसमें कम-से-कम 8 लोग ज़िंदा जल गए और 84 अन्य घायल हो गए। यह होटल पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेता शाहीन चकलादार का है। अस्पताल के एक स्टाफर ने बताया कि घायलों में अधिकतर छात्र शामिल हैं।