बांग्लादेश में शेख हसीना के सरकारी आवास से अंडरगारमेंट और ब्लाउज़ तक लूट ले गए लोग
पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के सरकारी आवास पर धावा बोलने के बाद प्रदर्शनकरियों ने वहां से अंडरगारमेंट और ब्लाउज़ तक लूट लिए। देश छोड़कर भारत आ चुकीं हसीना कथित तौर पर यूके जा रही हैं। सरकारी नौकरी में कोटा प्रणाली के खिलाफ हफ्तों तक चले प्रदर्शनों में हिंसा भड़कने के बाद हसीना ने पद से इस्तीफा दे दिया था।