बांग्लादेश में संकट में फंसे लोगों की मदद के लिए हमारे दरवाज़े खुले रहेंगे: ममता बनर्जी
बांग्लादेश में सरकारी नौकरी में आरक्षण को लेकर जारी हिंसा के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है, "अगर वहां संकट में फंसे लोग...मदद के लिए हमारे दरवाज़े खटखटाएंगे तो हम उन्हें शरण देंगे।" उन्होंने बंगाल के उन लोगों की मदद का आश्वासन दिया जिनके रिश्तेदार हिंसा के कारण अंतरराष्ट्रीय सीमा के पूर्वी हिस्से में फंसे हैं।