बांग्लादेश में संत कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन में हिंदुओं पर हमला, 50 घायल
बांग्लादेश में इस्कॉन संत और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की वकालत करने वाले नेता चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद हिंदू समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान लोगों पर हमला किया गया और इस दौरान 50 लोगों के घायल होने की खबर है। बकौल रिपोर्ट्स, हिंसक घटनाओं के दौरान पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की।